×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जेवर क्षेत्र के लोगों को विधायक धीरेंद्र सिंह की बड़ी सौगात, जेवर टोल प्लाजा पर स्थानीय नागरिकों को मिलेगी टोल शुल्क से छूट

ग्रेटर नोएडा  – जेवर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर एक्सप्रेसवे से प्रभावित एवं आसपास के पात्र गांवों के स्थानीय नागरिकों को टोल शुल्क से छूट देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह मांग पिछले करीब 14 वर्षों से क्षेत्र के किसान, किसान संगठन और स्थानीय नागरिक लगातार उठाते आ रहे थे।

जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने इस निर्णय को क्षेत्र की जनता की लंबे संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि किसानों और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सरकार तक लगातार मजबूती से पहुंचाया गया, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों को यह बड़ी राहत मिली है।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर क्षेत्र के अनेक गांवों के लोग रोजमर्रा के कार्यों, खेती-बाड़ी, शिक्षा, व्यापार और रोजगार के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का उपयोग करते हैं। ऐसे में बार-बार टोल शुल्क देना स्थानीय नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गया था। अब पात्र गांवों के निवासियों को टोल शुल्क से छूट मिलने से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों और स्थानीय नागरिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। यह फैसला क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर विधानसभा के विकास, किसानों के अधिकारों और क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण निर्णय पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनहित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला है, जिसका लाभ आने वाले समय में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों को मिलेगा.

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close