उत्तर प्रदेशबुलंदशहरब्रेकिंग न्यूज़

बुलंदशहर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अम्बाला में भीषण हादसे में एक परिवार के सात लोगों की मौत

बुलंदशहर : बुलंदशहर के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बस में माता वैष्णो देवी जा रहे परिवार के सात लोगों की अम्बाला में सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसे के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया है।

हरियाणा में हुआ हादसा
हादसा अंबाला छावनी के नजदीक मोहरा गांव के पास हुआ। जिसमें बस वार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए और एक छह माह की बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहरा के पास रात करीब दो बजे हुआ।

सीएम और पीएम ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री योगी ने अंबाला में हुए सड़क हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने मृतकों को के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close