×
ग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़
Trending

ग्रेटर नोएडा: शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में माँगा न्याय

ग्रेटर नोएडा : शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ 21 वर्षीय BDS अंतिम वर्ष की छात्रा ज्योति शर्मा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा गाजियाबाद की रहने वाली थी और यूनिवर्सिटी परिसर स्थित हॉस्टल में रह रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने PCP और डेंटल मेडिकल फैकल्टी के दो शिक्षकों — महेंद्र सर और शार्ग मैम को अपनी मौत के लिए सीधा जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट में लिखा है:

“अगर मेरी मौत हुई तो इसके लिए PCP और डेंटल मेडिकल के टीचर जिम्मेदार होंगे। महेंद्र सर और शार्ग मैम मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। मैं चाहती हूं कि वे जेल जाएं। उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, अपमानित किया। मैं उनकी वजह से लंबे समय से डिप्रेशन में हूं। मैं चाहती हूं कि उन्हें भी यही सब सहना पड़े। सॉरी… मैं अब और नहीं जी सकती।”

पुलिस ने सुसाइड नोट को मामले का मुख्य साक्ष्य मानते हुए दोनों फैकल्टी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर पूछताछ जारी है।

यह घटना उच्च शिक्षा संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य, स्टूडेंट्स के लिए काउंसलिंग, और शिक्षक-छात्र संबंधों की गंभीरता पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close