अयोध्याउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी के साथ दिखाई दिए दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के मोहित पांडे, जानिए इनके बारे में खास बातें

 Ayodhya Ram Mandir  : अयोध्या में 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को मंदिर श्रीराम भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए पूरा देश राममय हो गया है। मंदिरों से लेकर सनातन धर्म के लोगा घरों में पूजा—पाठ कर रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजवान बने। एक तरफ जहां देश—दुनिया से आमलोगों के साथ—साथ सेलीब्रेटी, नेता समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर ​में बने श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित पांडे ने राममंदिर में हुए अनुष्ठान में शामिल हुए। यहां उन्होंने पूजा—अर्चना कराई।

ऐसा हुआ मोहित पांडे का चयन!
अयोध्या मंदिर में राममंदिर की सेवा के लिए करीब 3000 वेदों के जानने वाले कर्मकांड़ी छात्रों का चयन किया गया था। इनमें से इंटरव्यू के जरिए 50 का पुजारियों का चयन किया गया था। इनमें से एक श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे भी हैं। दूधेश्वर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि ने कहा कि मोहित पांडे का चयन राम मंदिर पुजारी के रूप में होना गर्व की बात है। बता दें कि दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में सात साल की पढ़ाई के बाद मोहित पांडे ने की, उसके बाद पढ़ाई के लिए तिरूपति चले गए।

सामवेद में अपनी पढ़ाई के बाद, मोहित पांडे ने वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। आचार्य की डिग्री हासिल करने के बाद मोहित पांडे पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं। मोहित ने पिछले सात साल दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के धर्म और रीति-रिवाजों का अध्ययन करने में बिताए हैं। पिछले 23 वर्षों से, छात्र इस स्थान पर वैदिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, मोहित का चयन स्थानीय गौरव का विषय बन गया है, परिवार, दोस्त और बड़े पैमाने पर समुदाय इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मना रहा है। गाजियाबाद की सामूहिक आशाएं और प्रार्थनाएं मोहित पांडे के साथ अयोध्या जाती हैं, यह आशा करते हुए कि वह अयोध्या राम मंदिर के पवित्र परिसर में सकारात्मक प्रभाव लाएंगे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close