नोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मोरना में आम आदमी पार्टी 16 अक्टूबर को भरेगी हुंकार : पंकज अवाना

नोएडा : आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा है कि मोरना में 16 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ विंग का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया जायेगा। जिसको राज्यसभा सांसद संजय सिंह सम्बोधित करेंगे।
नोएडा मीडिया प्रेस क्लब में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए पंकज अवाना ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।जनता बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर आप का समर्थन कर रही है।
उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी का यूथ विंग का सम्मेलन होने जा रहा है और यह सम्मेलन नोएडा के मोरना में होगा। उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ,आम आदमी पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव मौजूद रहे।
पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि नोएडा में गांव और सेक्टरों में आज भी गांवों को अलग नजर से देखा जा रहा है। सेक्टर की तर्ज पर गांवों का विकास नहीं हो रहा है। भाजपा दोगली राजनीति कर रही है।
आम आदमी पार्टी के नोएडा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी पंकज अवाना ने कहा कि आने वाले समय में गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है, दिल्ली मॉडल को गुजरात की जनता ने अपनाया है, आम आदमी पार्टी की नीतियों से भाजपा सरकार घबराई हुई है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close