अयोध्याअयोध्या मंडलउत्तर प्रदेश

Aayodhiya Ram Mandir : रामनवमी पर भगवान रामलला का भव्य अभिषेक, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Aayodhiya Ram Mandir: चैत्र नवरात्रि के नौवे दिन को रामनवमी के नाम से जाना जाता है। मान्यतानुसार रामनवमी के दिन ही श्रीराम का जन्म हुआ था। राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। इसीलिए यह रामनवमी खास और ऐतिहासिक है। आज अयोध्या के राम मंदिर में राम नवमी के पावन अवसर पर रामलला के बाल स्वरूप का सूर्य तिलक दोपहर 12 बजे होने वाला है। इस शुभ अवसर पर कई योग व ग्रहों के संयोग भी बन रहे हैं। लेकिन उससे पहले ही रामलला के दर्शनों के लिए रामभक्त अयोध्या में उमड़ पड़े हैं। सवेरे से ही रामभक्तों ने सरयू में डुबकी लगाकर मंदिर की राह पकड़ ली है।

रामलला का सूर्य तिलक या सूर्य अभिषेक अभिजीत मुहूर्त में होने वाला है। सुबह 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रामलला की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य तिलक पर 9 तरह के शुभ संयोग बनने वाले हैं। सूर्य तिलक तकरीबन 4 मिनट तक होगा जिसमें रामलला के माथे पर सूर्य की किरणें नजर आएंगी। इस सूर्य तिलक की पूरी व्यवस्था मंदिर प्रशासन ने की है।

पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं।

रामलला को छप्पन भोग लगाया गया
राम नवमी उत्सव पर राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास कहते हैं कि राम लला को छप्पन भोग लगाया गया। पूरी व्यवस्था कर ली गई है। आज राम नवमी का मेला है। भक्त प्रार्थना कर रहे हैं और आज सब कुछ विशेष है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close