उत्तर प्रदेशनोएडा

अडानी ग्रुप ने बनाये न्यू नोएडा के लिए विकसित प्लान्स, जानें क्या होगा न्यू नोएडा प्रॉजेक्ट में

न्यू नोएडा के लिए अडानी ग्रुप ने नोएडा प्रशासन को प्रस्ताव दिए और पहला एमओयू साइन कर लिया है। अडानी ग्रुप नोएडा में 500 एकड़ जमीन में वेयर हाउसिंग प्रॉजेक्ट करेगा स्थापित।

नोएडा: दादरी-खुर्जा के बीच 87 गांव की जमीन पर बसने वाले न्यू नोएडा में अडानी ग्रुप ने पहले से ही प्लान्स बना लिए है। न्यू नोएडा में अडानी ग्रुप 500 एकड़ जमीन में वेयर हाउसिंग प्रॉजेक्ट स्थापित करेगा। इसका एमओयू नोएडा अथॉरिटी के साथ अडाणी ग्रुप ने साइन कर लिया है। न्यू नोएडा के लिए पहला एमओयू अडाणी ग्रुप ने साइन किया है। अडानी ग्रुप ने यह एमओयू ग्लोबल इनवेस्टर समिट-2023 में साइन किया है। अडानी ग्रुप यह इनवेस्टमेंट जल्द ही विकसित करेगा। प्रतिशत से देखा जाये तो 41 प्रतिशत में इंडस्ट्रियल, 11.5 प्रतिशत रेजिडेंशल, 17 प्रतिशत ग्रीनरी और रिएक्शनल, 15.5 प्रतिशत में सड़क, 9 प्रतिशत इंस्टीट्यूशनल, न्यू नोएडा इस तरह से विकास किया जाएगा। इसके अलावा बेहतर प्लानिंग के लिए नोएडा अथॉरिटी ने सिंगापुर की प्लानिंग करने वाली एजेंसी से भी संपर्क किया है।

जल्द विकास के लिए अथॉरिटी पीपीपी मॉडल चुनेगी

अधिकारियों ने बताया है न्यू नोएडा एक साथ विकसित नहीं किया जाएगा। इसके लिए 4 हिस्सों के लिए अलग अलग प्लान्स बनाये जाएंगे। हर एक फेस में अलग तरह से मास्टरप्लान बनाये जाएंगे। जल्दी विकास के लिए अथॉरिटी पीपीपी मॉडल चुनेगी। ग्लोबल इनवेस्टर समिट-2023 में न्यू नोएडा के लिए 86 हजार करोड़ रुपये निवेश के एमओयू साइन हुए हैं। इनवेस्टर समिट के दिल्ली में होने वाले आयोजन के लिए सोमवार से अथॉरिटी ने अधिकारियों को लखनऊ भेजना शुरू कर दिया है। 9 फरवरी को नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी भी लखनऊ जाएंगी। सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि ग्लोबल इनवेस्टर समिट में न्यू नोएडा के लिए कई बड़े प्रस्ताव मिले हैं। सबसे बड़ा प्रस्ताव अडानी ग्रुप की तरफ से है जो की 500 एकड़ जमीन में वेयर हाउसिंग प्रॉजेक्ट स्थापित करने का है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close