Noida: दीक्षांत समारोह में एडीजी नवनीत सिकेरा बोले-तेजी से आगे बढ़ रहे जेन जी, पुलिसकर्मियों ने उड़ाया मजाक तो बन गए IPS
रुकावट आने पर गंगा भी रास्ता बदल देती है और फिर अपने मार्ग पर चल निकलती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपराधियों पर नकेल कसने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक(एडीजी) नवनीत सिकेरा शनिवार को नॉलेज पार्क स्थित केसीसी इंस्टीटयूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन में आयोजित हुए 5वेंं दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान लड़ने से महान नहीं बना जा सकता है। रुकावट आने पर गंगा भी रास्ता बदल देती है और फिर अपने मार्ग पर चल निकलती है। दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा कि जेन जी, जेन अल्फा और जेन बीटा हर पीढ़ी तेजी से आगे बढ़ रही है।
दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने छात्रों को डिग्रियां प्रदान की। एडीजी डॉ. नवनीत सिकेरा ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और बेहतर नागरिक बनने का आधार है। अपने ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों का उपयोग समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में करने की अपील की है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विवेक नारायण शर्मा, एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड, भारत के सर्वोच्च न्यायालय उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को बदलते वैश्विक परिवेश में नेतृत्व, नवाचार, उद्यमिता और विधिक जागरूकता के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा उन्हें अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने दीक्षांत की शपथ ग्रहण कर अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज, राष्ट्र और मानवता के हित में करने का संकल्प भी लिया।
पुलिस ने उड़ाया मजाक तो बदल दी खुद की दुनिया
फिरोजबाद के रहने वाले नवनीत सिकेरा का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का था। इसी वजह से वजह से उन्होंने आईआईटी रूड़की से इंजीनियरिंग की। उनकी जिंदगी एक घटना ने पूरी तरह बदल दी। उनके पिता को धमकियां मिली तो वह शिकायत करने थाने पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई की जगह उनका और उनके पिता का मजाक उड़ाया। उन्होंने आईपीएस बनने की ठान ली। लिहाजा उसी साल सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी और सिलेक्ट हो गए।




