×
Uncategorized

Noida: कलाधाम सोसाइटी में मासूम की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टूटी नींद, ब्लैक स्पॉट चिंहित करने किए शुरू

सीईओ के निर्देश पर अमल करते हुए परियोजना विभाग व जल-सीवर विभाग की टीमें अपने वर्क सर्किल क्षेत्रों में हादसा संभावित एरिया को चिंहित कर उसे सुरक्षित बनाने में जुटी हैं।

नॉलेज पार्क—2 स्थित कलाधाम सोसाइटी में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में बच्चे की डूबकर हुई मौत मामले के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नींद से जागा है। हादसे के बाद सीईओ एनजी रवि कुमार ने सड़क पर या फिर उसके आसपास किसी भी तरह के गड्ढे को चिंहित कर तत्काल भरने, ढकने या फिर बेरिकेट करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने चेताया है कि अगर किसी जगह हादसा होता है तो उस एरिया के वर्क सर्किल टीम पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ के निर्देश पर अमल करते हुए परियोजना विभाग व जल-सीवर विभाग की टीमें अपने वर्क सर्किल क्षेत्रों में हादसा संभावित एरिया को चिंहित कर उसे सुरक्षित बनाने में जुटी हैं। सभी वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक और उनकी टीम फील्ड में घूम कर दुर्घटना संभावित लोकेशनों को चिंहित कर सभी आवश्यक कदम उठा रही है। खुले मेनहोल को ढका जा रहा है। अब तक 100 से अधिक स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा के उपाय किए गये हैं। बैरिकेडिंग किए गए हैं। खुले ड्रेन को ढका गया है।

सड़क किनारे ड्रेन को कवर किया जा रहा है। सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत की जा रही है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि सभी स्पॉट चिन्हित कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तक यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने सभी वर्क सर्किल को अपने एरिया में हादसा संभावित स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close