×
Uncategorized

Noida: धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद UP के CM योगी आदित्यनाथ का बयान, बोले-पेपर लीक वाले नकल माफिया कांग्रेस और सपा की देन

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नकल माफिया के खिलाफ सख्त कानून ला रही है

यूपी के फतेहपुर सदर और अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्रों के लिए 489 करोड़ से अधिक लागत की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा नेताओं पर जमकर हल्ला बोला। सीएम ने कहा कि पेपर लीक वाले नकल माफिया इन्हीं दलों की विरासत है, जिन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा। भविष्य से खिलवाड़ करने वालों छात्रों की जेल या जहन्नुम ही दो जगह है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नकल माफिया के खिलाफ सख्त कानून ला रही है, जिसके तहत दोषियों को कम से कम 10 वर्ष की सजा और 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान होगा।

सीएम ने कहा कि जिन्होंने युवाओं का शोषण किया, छात्रों के सामने अंधकारमय जीवन खड़ा किया, पूरी की पूरी पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, आज वो ही सपा और कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। प्रधानमंत्री ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पिछले तीन दिनों में बड़े फैसले लिए है। ये नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे, कोई रोक नहीं सकता इन माफिया को मिट्टी में मिलने से। ये नकल माफिया कांग्रेस व सपा की विरासत हैं।

सीएम ने कहा कि नीट परीक्षा समय सीमा के भीतर कराई गई, ताकि छात्रों का पूरा वर्ष खराब न हो और निर्धारित समय सीमा में उसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया। कुछ माफिया ने प्रश्नपत्र लीक कराया था, उनकी गिरफ्तारी हुई और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के तमाम अधिकारियों को बर्खास्त किया गया। उनकी संपत्तियां जब्त होंगी और उन्हें सजा मिलेगी। ये छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर पीएम मोदी जी द्वारा उठाए गए कड़े कदम हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी ने छात्रों व युवाओं के लिए पिछले 12 वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डिजिटल इंडिया, पीएम स्टार्टअप योजना और प्रधानमंत्री स्टैंडअप योजना के माध्यम से भारत के नौजवानों में आशा की नई किरण जगाई। भारत के नौजवानों को दुनिया में सम्मान मिलता है।

माफिया के बाप-दादा की कमाई गई संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। माफियाओं पर सख्ती से लगाम कसी है। ऐसा न किया होता तो 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं दे पाते। पहले राज्य में बड़ा निवेश नहीं आता था, क्योंकि हर जगह कोई न कोई गुंडा या माफिया हावी था।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close