आगराउत्तर प्रदेशनोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Agra News : तीन दिनों से घर की चौखट पर बैठी बहू, ससुराल वालों ने नहीं खोला गेट

आगरा: थाना शाहगंज इलाके की पुलिस चौकी पृथ्वीनाथ फाटक के नजदीक एक विवाहिता पिछले तीन दिन से अपने ससुराल के गेट पर बैठी हुई है। पीड़िता जसोदा का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं और उससे दहेज़ की मांग करते हैं। उसके साथ लगातार ससुराल में देवर द्वारा छेड़खानी भी की जा रही थी। जसोदा का आरोप है कि उसके पति ने अपनी ही चचेरी बहन से शादी कर ली है और अब उसके ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। पिछले तीन दिन से जसोदा अपनी ससुराल की चौखट पर बैठी हुई है।

पीड़िता जसोदा ने पूरे मामले की जानकारी अपनी बहन को दी तो उसकी बहन भी जसोदा के साथ उसकी ससुराल के बाहर बैठ गई। ये दोनों महिलाएं अब घर के दरवाजे खुलने का इंतजार कर रही हैं। वहीं जसोदा की बहन का कहना है कि बहन के ससुर रिटायर्ड दरोगा हैं और उनका पुत्र शादी के बाद से ही उनकी बहन को परेशान कर रहा है। घर वालों ने काफी रुपया खर्च कर शादी की थी लेकिन शादी के बाद से ही उनकी बहन को परेशान किया जा रहा है। वहीं पीड़िता जसोदा की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ थाना शाहगंज पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब देखना होगा कि ससुराल की चौखट पर धरना दे रही बहू को कब तक न्याय मिल पाता है।

Keshav Panchal

राजधानी दिल्ली के शाहदरा में 14 जुलाई 1996 को जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के साथ भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया। ख़बर फ़ास्ट, ओके इंडिया न्यूज़ के बाद जनता टीवी में पंजाब इनपुट हेड की भूमिका निभाई। नेड्रिक न्यूज में इनपुट हेड रहे और इसके बाद जेके न्यूज़ के साथ जुड़कर गुलिस्तान न्यूज़ में इनपुट हेड की कमान संभाली। फिलहाल फेडरल भारत में पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close