उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडा

नोएडा की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने उठाये सवाल, कहा, फ़र्ज़ी एनकाउंटर कर रही है गौतमबुद्धनगर पुलिस

नोएडा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोएडा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि गौतमबुद्धनगर पुलिस फ़र्ज़ी एनकाउंटर कर रही है। अगर उनकी सरकार आती है तो सारे एनकाउंटर की जांच होगी और फ़र्ज़ी एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी जेल जाएंगे। अखिलेश यादव शुक्रवार को नोएडा के हजरतपुर वाजिदपुर गांव में एक मूर्ति का अनावरण कर रहे थे।
एक जनसभा को सम्बोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कानूनी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं है और गौतमबुद्धनगर में अफसर फर्जी एनकाउंटर कर रहे है। वर्तमान सरकार उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है।

जातिगत जनगणना का उठाया मुद्दा
मंच पर अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा सत्ता में आने पर सपा जातिगत जनगणना कराएगी। उन्होंने कहा कि अंतिम बार जातिगत जनगणना अंग्रेजो के शासन काल में 1931 में हुई थी। इसके बाद जनता की मांग पर कांग्रेस सरकार में मुलायम सिंह यादव ने प्रयास किया था। वर्तमान में सबसे बड़ी आवश्यकता जातिगत जनगणना की है।

गठबंधन पर बोले अखिलेश यादव
कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा की मीडिया के कहने पर गठबंधन नहीं किया जाता है। इस दौरान अखिलेश यादव से मिलने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता नोएडा पहुंचे थे। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close