ग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश? जनसभा की तैयारियां शुरू

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। सभी राजनीतिक दल अपनी—अपनी जीत को लेकर सभी संभव प्रयास कर रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव साइकिल को रफ्तार देने के लिए गौतमबुद्ध नगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, अभी पार्टी पदाधिकारियों की तरफ से उनकी रैली का समय फाइनल नहीं किया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी का कहना है कि 19 अप्रैल को अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने दादरी या फिर सिकंदराबाद आ सकते है।

 

जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि उनकी जनसभा को देखते हुए पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की तरफ से तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 19 या फिर 22 अप्रैल को उनकी रैली हो सकती है। उधर, अखिलेश यादव की होने वाली रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दरअसल, पार्टी प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं की तरफ से अखिलेश यादव की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर जनसभा कराने की मांग की जा रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो चुनाव का समय नजदीक होने के बाद भी जिले में साइकिल की रफ्तार थीमी है। अभी तक समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई भी स्टार प्रचारक जिले में रैली करने के लिए नहीं पहुंचा है। ऐसे में अखिलेश यादव की रैली कार्यकर्ता और पार्टी नेताओं में जोश भर सकती है।

भाजपा उतार चुकी है अपने प्रचारक
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी शंखनाद​ किया। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि महेश शर्मा के लिए वोट मांग चुके है। इसके अलावा बीते शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्होंने फोन से अपना संबोधन दिया। वहीं, बसपा सुप्रीमो भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में 22 अप्रैल को रैली को संबोधित करने आ सकती है।

Virendra Sharma

Tags

Related Articles

Back to top button
Close