आजादी का अमृत महोत्सवउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अमृत महोत्सवः हाफ मैराथन में निशा ने बाजी मारी, चार अन्य ने भी किया बेहतर

एडीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा अंकिता शर्मा ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

नोएडा। स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत-महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 से महिला पुलिसकर्मियों की चार किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में महिला आरक्षी निशा ने पहला स्थान हासिल किया। इन्हीं के साथ ही चार अन्य ने भी बेहतर स्थान किया जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

महिला पुलिस कर्मियों की थी भागीदारी

प्रतियोगिता का शुभारम्भ अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) महिला एवं बाल सुरक्षा अंकिता शर्मा ने की। इस प्रतियोगिता में विभिन्न थाना, महिला सुरक्षा इकाई और कार्यालयों में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। यह हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 से शुरू होकर चार किलोमीटर पूरा होने पर सेक्टर-108 पुलिस आयुक्त कार्यालय पर वापस आकर समाप्त हुई।

इन्होंने हासिल किया अव्वल स्थान

हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरक्षी निशा, थाना- फेस-3, द्वितीय स्थान पर आरक्षी कंचन, थाना से0-39, तृतीय स्थान पर आरक्षी सुदेश, थाना से0-20, चतुर्थ स्थान पर आरक्षी साधना, रिजर्व पुलिस लाइन एवं पंचम स्थान पर आरक्षी अक्षिता, यातायात रहीं। इन सभी को अपर पुलिस उपायुक्त, महिला एवं बाल सुरक्षा अंकिता शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हाफ मैराथन दौड़ के बाद सूक्ष्म जलपान कराकर महिला पुलिसकर्मियों की चार किलोमीटर हाफ मैराथन दौड का समापन किया गया।

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों ने हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतियोगियों का मनोबल बढाया और उनको भविष्य में इसप्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close