crimeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा: शाहजहांपुर से ग्रेटर नोएडा तक पंखिया गिरोह का कहर, दो गिरफ्तार, चला रहे थे अवैध हथियारों की फैक्ट्री

नोएडा न्यूज :  उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ व शाहजहांपुर गंगा कटरी क्षेत्र में सक्रिय पंखिया गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह घरों में चोरी एवं डकैती की घटनाओ को अंजाम देते है और गिरोह के सदस्यों को शस्त्र मुहैया कराते है। इनके निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने की फ्रैक्ट्री पकड़ी है।

जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस जगह -जगह चेकिंग अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में इकोटेक वन और स्वाट टीम ने टैक्निकल इंटेलीजेंस व मैनुअल सूचना के आधार पर संयुक्त रुप से टेक ज़ोन 1 प्लॉट नम्बर 9 निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में छापेमारी की। यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में शस्त्र, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 बने हुए तमंचा, कारतूस और अन्य उपकरण बरामद किए है।

शाहजहांपुर गंगा कटरी क्षेत्र मे निवास करने वाले पंखिया गिरोह के सक्रिय सदस्य है, जो उनके साथ मिलकर घरों मे चोरी/डकैती की घटनाओ को अंजाम देते है। साथ ही यह गिरोह के सदस्यों को शस्त्र मुहैया कराते है। अभियुक्तों के साथियों द्वारा वर्ष 2022 मे थाना बीटा 2 क्षेत्रांतर्गत मर्चेन्ट नेवी के चीफ इंजीनियर के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया। अभी कुछ दिन पहले आरोपियों ने बीटा 2 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद मौके से अपना ऑटो छोड़ फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुलिस ने नई आबादी निवासी जुबेर और मसील के रुप में की है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close