×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

जन्मदिन पर बेटी शालिनी सिंह ने पिता बृजभूषण शरण सिंह को दिया खास तोहफा, नोएडा में भेंट किया हेलीपैड; पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन

नोएडा। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनकी सुपुत्री शालिनी सिंह ने उन्हें एक अनोखा तोहफा भेंट किया। उन्होंने अपने पिता को जन्मदिन की विशेष सौगात के रूप में नोएडा में एक हेलीपैड भेंट किया। इस हेलीपैड का उद्घाटन स्वयं बृजभूषण शरण सिंह ने किया।

इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह ने विधिवत रूप से हेलीपैड का उद्घाटन किया। बेटी की ओर से दिए गए इस खास उपहार को जन्मदिन के यादगार अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि शालिनी सिंह नोएडा में भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ-साथ नोएडा सिटिज़न फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन को खास और यादगार बनाने के लिए यह विशेष पहल की।

वहीं, शालिनी सिंह की नोएडा और गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर जेवर इलाके में सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़ती सक्रियता को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्र में यह संभावना जताई जा रही है कि शालिनी सिंह भविष्य में गौतम बुद्ध नगर की किसी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। हालांकि, उनकी ओर से अभी तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close