crimeउत्तर प्रदेशकानपुर देहातगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टबदायूँ

गिरफ्तारः युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, पांच साल से चल रहा था फरार

युवती पहले ही भेजी जा चुकी है जेल, एक आरोपी अभी तक है फरार, पुलिस तलाश में जुटी, वह भी पांच से पुलिस की नजरों से बच रहा

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस- 2 की पुलिस ने आत्महत्या के लिए युवक को उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नामजद युवती को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़ा गया आरोपी पिछले करीब पांच साल से फरार था। पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला

बीते वर्षों 17 जुलाई 2018 को एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने रानी निवासी ग्राम लभारी थाना हजरतपुर जिला बदायूं, प्रदीप निवासी किशनपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात और सुरेश निवासी ग्रा लभारी थाना हजरतपुर जिला बदांयू के खिलाफ उसके पुत्र (उम्र 25 वर्ष) को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने और उकसाने के आरोप में भादवि की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में नामजद आरोपी रानी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष दोनों आरोपी तभी फरार चल रहे थे। पुलिस ने अब आज रविवार को प्रदीप निवासी किशनपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात वर्तमान निवासी ग्राम याकूबपुर थाना फेस-2 नोएडा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close