उत्तर प्रदेशनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नोएडा के इन रास्तों पर जाने से बचें

नोएडा: महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल तक लंबा जाम लगा है। इस रोड पर जाने से शाम तक बचें, क्योंकि आप भी लम्बे जाम में यहाँ फंस सकते है।
नोएडा महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल तक वाहन लम्बी कतार में जाम में फंसे है। नोएडा दलित प्रेरणा स्थल पर कांशीराम की जयंती मनाई जा रही है। दो दिन पहले ही नोएडा यातायत पुलिस ने लोगों को इन रास्तों से परहेज़ करने की सलाह दी थी, उसके बावजूद लोग इस रोड पर पहुंच गए।असुविधा से बचने के लिए आप इन मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।

– नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल पर यातायात दबाव होने की स्थिति में महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 की और यातायात का डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सेक्टर 37 से अट्टा पीर चौक, रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोल चक्कर से गंतव्य को जा सकेगा।

– नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नंबर 4 पर यातायात दबाव होने की स्थिति में फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 की और यातायात का डायवर्सन किया जाएगा यह यातायात सेक्टर 48, 18 से रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोल चक्कर इसके अलावा सेक्टर 18 अंडरपास से एलीवेटर होकर गंतव्य को जा सकेगा।

– नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर फिल्म सिटी फ्लाईओवर के पास यातायात दबाव होने की स्थिति में सेक्टर 14 ए फ्लावर से सेक्टर 15 गोल चक्कर की और यातायात का डायवर्सन किया जाएगा यह यातायात सेक्टर 15 गोल चक्कर से रजनीगंधा अशोक अट्टा पीर सेक्टर 37 होकर गंतव्य को जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close