crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

बुरी लतः नशा बना जानलेवा, हिंडन नदी में डूबकर युवक की मौत, नशे का आदी था

हिंडन नदी में बहता हुआ शव नोएडा पहुंच गया, भाई ने की शव की शिनाख्त, दो दिन पहले घर से निकला फिर नहीं पहुंचा

नोएडा। नशे की बुरी लत बहुत खतरनाक होता है। इसके चपेट में आया व्यक्ति अपना सब कुछ तो गवा ही देता है। घर, परिवार की बरबादी के साथ यह जानलेवा साबित हो सकता है। व्यक्ति की मौत कब हो गई, उसे भी नशे में पता नहीं चलता। एक अन्य युवक का शव नाली में पड़ा मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

क्या है मामला

थाना सेक्टर-63 पर सूचना मिली कि एक शव हिंडन नदी में बहकर आ रही है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शव को नदी से बाहर निकलवाया और शव की शिनाख्त कोशिश की लेकिन वहां पर मौजूद और आसपास के लोग शव की शिनाख्त नहीं कर सके। फिर पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर अगली कार्यवाही अज्ञात में कर दी। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसे मोर्चरी में रखवा दिया।

शव की हुई शिनाख्त

आज शुक्रवार को शव की शिनाख्त हो गई। मरने वाले के भाई दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया गया कि यह मेरा भाई अरुण शर्मा निवासी चौतपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63 नोएडा का रहने वाला था। वह दो दिन पहले घर से निकला था। वह नशा करने का आदी था। अनुमान है कि नशे की हालत में ही वह नदी में गिर गया और नदी से निकल नहीं सका। नदी में ही उसकी मौत हो गई। फिर शव बहते हुए गांव के आसपास आ गया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

नाली में मिला शव

एक अन्य मामले में नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े सात बजे जे ब्लाक, प्लॉट नंबर-40 के सामने ग्रीन बेल्ट के पास नाली में एक युवक का शव मिला। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष रही होगी। पुलिस की जांच में शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। युवक काली शर्ट और प्रिंटेड हरे रंग का हॉफ नेकर पहने हुए था। उसके गले में काला धागा और दाहिने हाथ पर एसआर बंटू गुदा हुआ है। फिलहाल इस युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर अगली कानूनी कार्रवाई कर रही थी। ऐसा समझा जाता है कि यह युवक भी नशे का आदी रहा होगा और नशे में ही नाली में गिर गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी। वास्तविकता क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close