crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडानोएडा वेस्टसहारनपुर

Noida Hindi News: खुद की परीक्षा को दिलवा रहा था दूसरे से, पुलिस ने दबोचा

साल्वर को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल, परीक्षार्थी फरार चल रहा था, पुलिस ने उसे सहारनपुर से किया गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस-3 की पुलिस ने स्वयं की क्लर्क पद की परीक्षा को दूसरे साल्वर से दिलवा रहे फरार आरोपी को पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया। साल्वर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

कौन है पकड़ा गया आरोपी

थाना फेस-3 नोएडा की पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर दर्ज भादवि धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 120बी में फरार चल रहे आरोपी फरमान को ग्राम हासिमपुरा मंगलोर रोड थाना देवबंद जिला सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जून 2023 को थाना फेस-3 पर अभिषेक कुमार निवासी इनोवोटिविया इंडिया प्रा0लि0 मूल निवासी हाउस नं0 322 जय बिहार फेस 2 थाना नजफगढ़ नई दिल्ली वर्तमान निवासी एनटीए एग्जाम सेंटर ए-31 सेक्टर 64 थाना फेस-3 नोएडा ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें फरमान ने वांछित था। वह एनटीए सेंटर सेक्टर 64 नोएडा पर अपनी परीक्षा अन्य साल्वर से दिलवा रहा था। परीक्षा साल्वर अमित को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close