उत्तर प्रदेशदिल्लीलखनऊसिद्धार्थनगर

बरात की बोलेरो ट्रक में घुसी, नौ लोगों की मौत

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गहरा शोक जताया, घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की

सिद्धार्थनगर। शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो कार एक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे 9 लोगों की मौत हो गई। दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में 11 लोग सवार थे। वे सभी बरात से वापस घर जा रहे थे कि रास्ते में ही यह हादसा हो गया।

हादसे में मरने वाले और घायल लोग सिद्धार्थ नगर जिले के थाना शोहरतगढ़ के महला गांव के निवासी बताए गए हैं। यह हादसा जोगिया कोतवाली के काले नमक ढाबे के पास हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटकर इस हादसे में मरे लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर ज़िले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर 11 लोगों को ले जा रही बोलेरो के खड़े ट्रक से टकराने से नौ लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायल लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close