×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

PM मोदी और CM योगी के आगमन से पहले किसान हुए एकजुट, उठाएंगे ज़मीन और मुआवजे के मुद्दे

नोएडा- भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) के जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी द्वारा आज ग्राम सौरखा एवं ग्राम इटहरा में एक किसान पंचायत/बैठक का आयोजन किया गया। इस पंचायत में आगामी 28 मार्च को गौतम बुद्ध नगर में प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन के संदर्भ में चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री को किसानों एवं गरीब वर्ग की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इन समस्याओं में मुख्य रूप से 10 प्रतिशत भूमि का मुद्दा, मुआवजा, बैकलीज से संबंधित समस्याएं, गैस आपूर्ति में आ रही बाधाएं एवं अन्य स्थानीय समस्याएं शामिल हैं।

पंचायत में उपस्थित सभी किसानों एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि इन मुद्दों को प्रभावी रूप से शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर नरेश मुखिया, राजीव, गौरी , मामचंद यादव, जय सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य किसान उपस्थित रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close