crimeउत्तर प्रदेशगाज़ीपुरगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

विश्वासघातः दोस्त की पत्नी को मारपीट कर किया दुष्कर्म, अश्लील विडियो बनाया और कर दिया वायरल

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार, गाजीपुर जिले का रहने वाला है आरोपी

ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अपने दोस्त के विश्वास का गलत फायदा उठाकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने महिला को मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर उसका अश्लील व आपत्तिजनक विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

कौन है विश्वासघाती

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना इकोटेक-3 की पुलिस ने महिला से दुष्कर्म कर उसका विडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सौरभ यादव निवासी ग्राम दढवल थाना सादात जिला गाजीपुर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में संजय विहार कुलेसरा थाना इकोटेक-3 जिला गौतमबुद्धनगर में किराये के मकान में रह रहा था।

विश्वास का उठाया गलत फायदा

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस, गोपनीय सूचना के आधार पर सौरभ यादव को सुत्याना कट पर सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। सौरभ की पीड़िता के पति से दोस्ती थी। इस नाते उसका उसके घर पर आना-जाना था। उसने परिवार का विश्वास हासिल कर लिया था। उसने इसी विश्वास का गलत फायदा उठाया और पति की अनुपस्थिति में उसके घर में घुस गया। फिर दोस्त की पत्नी को मारपीट कर उससे दुष्कर्म किया। उसने महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की उसने विडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close