×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मधर्म-कर्मनोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रभु श्री रामलीला 2026 का भूमि पूजन संपन्न, 10 सितंबर से शुरू होगा भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट – प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रभु श्री रामलीला 2026 के लिए रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-12 स्थित कॉमर्शियल बेल्ट में भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। ट्रस्ट के अनुसार रामलीला का आयोजन 10 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

भूमि पूजन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, स्थानीय निवासियों और आयोजन से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ. महेश शर्मा, सांसद गौतम बुद्ध नगर सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

आयोजकों के मुताबिक इस वर्ष रामलीला करीब 50 बीघा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। इसे भव्य और पर्यावरण अनुकूल स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। आयोजन स्थल पर 60×60 फीट के भव्य राम मंदिर की स्थापना के साथ विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ट्रस्ट ने बताया कि यह आयोजन केवल पारंपरिक रामलीला मंचन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक समावेशी सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में विकसित किया जाएगा। आयोजन में स्थानीय निवासियों, ट्रस्ट सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी।

आयोजकों के अनुसार रामलीला के दौरान प्रतिदिन करीब 40,000 से 50,000 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ट्रस्ट का लक्ष्य ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक ऐसी वार्षिक सांस्कृतिक परंपरा स्थापित करना है, जो धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता को भी बढ़ावा दे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव और महासचिव देव मिश्रा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे। ट्रस्ट ने आगामी आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कॉरपोरेट जगत से सहयोग की अपील की है।

आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन क्षेत्र की सबसे बड़े रामलीला आयोजनों में शामिल होगा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को एक बड़े सांस्कृतिक केंद्र के रूप में पहचान दिलाने में योगदान देगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close