×
Uncategorized

Noida: खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नामी फूड कंपनियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज नोएडा से लेकर सूरजपुर और दादरी तक कई नामी फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

डिब्बाबंद सॉस, चटनी या अचार के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को शुद्ध और सेहतमंद खाने-पीने की चीजें मिल सकें, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज नोएडा से लेकर सूरजपुर और दादरी तक कई नामी फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। और फैक्ट्रियों से टोमेटो पेस्ट, मोमो सॉस और अचार के नमूने जब्त किये। कुल 8 फूड प्रोडक्ट्स के नमूने लेकर जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेजे गए।

सहायक खाद्य आयुक्त—2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि विशेष अभियान के तहत तीन बड़ी टीमों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्रियों में जाकर 8 संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल कलेक्ट किए हैं। छापेमारी की कार्रवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज की टीम ने एस टी एम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारकर यहाँ से टोमेटो पेस्ट और युवाओं की पसंदीदा मोमो सॉस का सैंपल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह और रितु सक्सेना की संयुक्त टीम ने अरियाना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई की। यहां से मिक्स अचार, ग्रीन चिली अचार, ग्रीन चिली सॉस और इमली चटनी के नमूने भरे गए।

सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने साइट-सी स्थित न्यूटी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से टोमेटो कैचअप और टोमेटो पेस्ट का सैंपल सील किया। सभी 8 नमूनों को तुरंत सरकारी लैब भेजा जा रहा है। विभाग का साफ कहना है कि अगर लैब रिपोर्ट में किसी भी प्रोडक्ट में मिलावट या निर्धारित मानकों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close