उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टमेरठमेरठ मंडलराजनीति

बसपा को बड़ा झटकाः सतबीर गुर्जर व नरेंद्र डाढा भाजपा में हुए शामिल

दोनों नेताओं की बसपा को पश्चिमी उत्त्तर प्रदेश में मजबूती देने में रही है महत्वपूर्ण भूमिका

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तगड़ा झटका लगा है। गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार बसपा के विधायक रहे कद्दावर नेता सतबीर गुर्जर और बीते विधानसभा चुनाव में जेवर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रहे नरेंद्र डाढा ने बसपा को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

मेरठ में दोनों नेता हुए भाजपा में शामिल

बसपा के दोनों नेताओं ने रविवार की सुबह मेरठ के सर्किट हाऊस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

पश्चिमी उप्र में बसपा को बढ़ाने में रही भूमिका

गुर्जर और डाढ़ा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दादरी विधानसभा से सतबीर गुर्जर दो बार बसपा के विधायक रह चुके हैं। बसपा की ओर गुर्जर समुदाय की ओर मोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती गौतमबुद्ध नगर जिला का गृह जिला है। बादलपुर गांव में उनका पैत्रिक निवास स्थान है। गौतमबुद्ध नगर जिले में बसपा का मजबूत होना लाजिमी था।

जेवर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी थे डाढा

नरेंद्र  डाढ़ा पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी थे। उनके बड़े भाई वीरेंद्र डाढ़ा गौतमबुध नगर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। डाढ़ा की इस विधानसभा क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ है।

सांसद को प्रयास से हुए भाजपा में शामिल

बताया जाता है कि बसपा के दोनों कद्दावर नेताओं को भाजपा में शामिल कराने की कोशिश गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य डा.महेश शर्मा शुरू की थी। उन्होंने कई दोनों नेताओं को भाजपा में शामिल कराने की कोशिश की थी। लेकिन दोनों ने स्वीकृति नहीं मिल रही थी। कई बार की कोशिशों के बाद दोनों भाजपा में शामिल होने को राजी हुए।

ये लोग थे मौजूद  

सतबीर और डाढ़ा को भाजपा में शामिल होने के समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित सिंह बेनीवाल, गौतमबुद्घनगर जिला पंचायत अध्यक्ष के अमित चौधरी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close