उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

Big Breaking : विरोधियों पर फिर भारी पड़े सांसद महेश शर्मा, अब जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के पद पर कराई अपने ख़ास लोगों की ताजपोशी

नोएडा: गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद की आलाकमान ने शुक्रवार सुबह ताजपोशी कर दी। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए कई लोग दौड़ में थे, लेकिन दोनों पदों पर सांसद महेश शर्मा के लोगों को आलाकमान ने प्राथमिकता दी। बीजेपी ने इस घोषणा के साथ गौतमबुद्धनगर में साफ़ सन्देश देने की कोशिश की है कि सांसद महेश शर्मा पार्टी और संगठन के लिए एक स्तम्भ है और उनकी बात को नकारा नहीं जा सकता।
लोकसभा चुनाव से पूर्व सांसद महेश शर्मा के खिलाफ गौतमबुद्धनगर में विरोधियों ने एक माहौल खड़ा करने की कोशिश की थी, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद के घर आकर विरोधियों को झटका दे दिया था। अब पार्टी ने उनके लोगों को जिलाध्यक्ष बनाकर साफ़ सन्देश दे दिया है कि गौतमबुद्धनगर में महेश शर्मा के नेतृत्व में ही पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

कौन हैं जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी?
जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी संगठन में लगभग 20 सालों से सक्रिय हैं और पार्टी के जमीनी स्तर के नेता बताए जाते हैं उन्होंने ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा समेत भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहकर कार्य किया है। इसके साथ ही युवाओं में गजेंद्र माफी की अच्छी खासी पकड़ है, आपको बता दें साल 2008 से 2011 तक गजेंद्र माली युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।

सांसद महेश शर्मा के खास हैं गजेंद्र मावी

नवनियुक्र जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी महेश शर्मा के ख़ास माने जाते है। सोशल मीडिया पर महेश शर्मा और गजेंद्र मावी का एक फोटो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है जिलाध्यक्ष बनने से पहले का ये फोटो है।

Keshav Panchal

राजधानी दिल्ली के शाहदरा में 14 जुलाई 1996 को जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के साथ भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया। ख़बर फ़ास्ट, ओके इंडिया न्यूज़ के बाद जनता टीवी में पंजाब इनपुट हेड की भूमिका निभाई। नेड्रिक न्यूज में इनपुट हेड रहे और इसके बाद जेके न्यूज़ के साथ जुड़कर गुलिस्तान न्यूज़ में इनपुट हेड की कमान संभाली। फिलहाल फेडरल भारत में पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close