उत्तर प्रदेशनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Big Breaking : नोएडा की इस भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी की सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखा, सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा : सांसद दानिश अली पर दिए बयान से आहत होकर नोएडा की एक भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी की सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।महिला नेता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
नोएडा निवासी भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर जीनत अंसारी ने अपने ही पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी पर हमला बोला है और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम चिट्ठी लिखी है। डॉक्टर जीनत अंसारी पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। डॉक्टर जीनत अंसारी भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक की नोएडा महानगर अध्यक्ष भी रही हैं। अब वर्तमान में भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के भाजपा सांसद ने आपसी भाईचारे को खत्म किया है।

सांसद को पार्टी से बाहर करने की मांग

महिला भाजपा नेता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सांसद ररमेश बिधूड़ी को भाजपा से निष्काषित करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि सांसद भाजपा की विचारधारा को धूमिल करने का काम कर रहे हैंदेश के प्रधानमंत्री सभी को एकजुट करने में लगे हुए हैं तो वहीं भाजपा सांसद आपसी भाईचारे को खत्म करने में लगे है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close