×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला अब हर सोमवार होगा Metro Day, सप्ताह में 2 दिन Work From Home

दिल्ली- वैश्विक ऊर्जा संकट और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा ईंधन बचत अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के तहत कई बड़े फैसलों का ऐलान किया।

दिल्ली सरकार के मुताबिक अब सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में 2 दिन Work From Home दिया जाएगा। हर सोमवार “Metro Monday” मनाया जाएगा, जिसमें मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी मेट्रो से सफर करेंगे। साथ ही जनता से भी सप्ताह में एक दिन “No Vehicle Day” अपनाने की अपील की गई है।

सरकार ने अधिकारियों के पेट्रोल-डीजल कोटे में 20% कटौती, दफ्तरों के समय में बदलाव, ऑनलाइन मीटिंग्स को बढ़ावा और 58 स्पेशल बसें चलाने जैसे फैसले भी लिए हैं। अगले 6 महीनों तक दिल्ली सरकार कोई नया पेट्रोल-डीजल वाहन नहीं खरीदेगी।

इसके अलावा अगले एक साल तक मंत्री और अधिकारी विदेश यात्रा नहीं करेंगे। सरकारी दफ्तरों में AC का तापमान 24-26 डिग्री के बीच रखने और बिजली बचाने के लिए मास्टर स्विच लगाने का फैसला भी लिया गया है।

दिल्ली सरकार का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की बचत, ट्रैफिक कम करना और आर्थिक संसाधनों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल सुनिश्चित करना है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close