उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

बाइक रैलीः मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजयुमो ने आठों मंडलों में निकाली मोटर साइकिल रैली

गौतमबुद्ध नगर जिले के आम लोगों को दी केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा किए गए जनकल्याण की योजनाओं, कार्यों की जानकारी दी

नोएडा। केंद्र की मोदी सरकार की कार्यकाल के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई ने मोटर साइकिल रैली निकाली। यह रैली भाजपा द्वारा निर्धारित किए गए गौतमबुद्ध नगर जिले की आठों मंडलों में निकाली गई।

योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी

मोटर साइकिल रैली में शामिल भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आम लोगों को उनके हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। इनके अलावा लोगों की भलाई के लिए आगे की परियोजनाओं और किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दी। मोटर साइकिल रैली नेतृत्व का भाजयुमो गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा देश और विदेश में किए गए कार्यों के कारण अब तक की सबसे सशक्त सरकार साबित हुई है। भारत का विदेश में सम्मान के साथ नाम लिया जाने लगा है। भारत दुनिया के देशों में सम्मान की निगाह से देखा जाने लगा है। इस अवसर के मुख्य अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र यादव थे। भाजयुमो नोएडा महानगर जिले में 20 जून को भी बाइक यात्रा रैली का आयोजन करेगा।

ये लोग भी रहे मौजूद

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम और बाइक रैली में जिला महामंत्री मोहित शर्मा, बाइक यात्रा रैली के संयोजक एवं भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अर्पित मिश्र, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रधान, राहुल शर्मा, आकाश शर्मा, साधना शर्मा, कपिल धारीवाल, आकाश चौहान, मोनू जोगी, सूर्या शर्मा, हिमांशु शर्मा, पवन शर्मा, विभु शर्मा, उत्कर्ष मिश्र, उमंग मित्तल, रोहित शर्मा, टीटू वैष्णव सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close