×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

ग्रेटर नोएडा में किसानों की आवाज़ बुलंद करने की तैयारी, बिन्नू भाटी का बड़ा ऐलान

ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन (मुलायम गुट) के जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी ने किसानों और ग्रामीणों के मुद्दों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन अब गांव-गांव जाकर बैठकें और पंचायतें करेगा, ताकि स्थानीय समस्याओं को संगठित रूप से उठाकर प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जा सके। इन पंचायतों के माध्यम से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जनआवाज़ को भी मजबूत किया जाएगा।

इन बैठकों में किसानों से जुड़े प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें 10 प्रतिशत भूमि/प्लॉट आवंटन, बैकलॉग (बैंकलेस) मामलों का निस्तारण, 4 प्रतिशत प्लॉटों की समस्याएं और गांवों की जर्जर सड़कों की मरम्मत शामिल हैं। इसके अलावा गांवों में स्कूलों की स्थिति सुधारने, बारातघर निर्माण, पार्किंग व्यवस्था और हर गांव में खेल के मैदान की मांग भी जोर-शोर से उठाई जाएगी।

संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भूमिहीन और गरीब मजदूर परिवारों, जिनके पास कोई जमीन नहीं है, उन्हें 50 या 100 गज के प्लॉट दिए जाने की मांग पंचायतों के जरिए उठाई जाएगी, ताकि उन्हें भी सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल सके।

पंचायतों के बाद संगठन अगले सप्ताह प्राधिकरण को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपेगा। इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जो प्राधिकरण के सीईओ से मुलाकात कर सभी समस्याओं को विस्तार से रखेगी। प्राधिकरण को इन समस्याओं के समाधान के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा।

बिन्नू भाटी ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बावजूद भी मांगों की अनदेखी होने पर संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्राधिकरण की होगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close