उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

बिसरख पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ के जुर्म में युवक को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: थाना बिसरख पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गुरूवार को बिसरख पुलिस ने लोगों की सहायता से नाबालिग लडकी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपि को गौर सिटी मॉल के सामने से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपि की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र मानिक चन्द निवासी इटैडा ग्राम की झुग्गी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर से की गयी है। अभियुक्त का स्थायी पता सिकन्द्रा राऊ जिला हाथरस बताया जा रहा है। धर्मेन्द्र अपने साथी के साथ मिलकर रास्ते से जा रही नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें परेशान कर रहा था। आरोपि को थाना बिसरख पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close