×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिसरख पुलिस ने जूम एप से कार बुक कर गबन करने वाले शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़, जानिये पूरा मामला

गौतमबुद्धनगर: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने थाना बिसरख क्षेत्र में जूम एप के माध्यम से कार बुक कर गबन करने वाले शातिर गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जूम एप के जरिए कारों को रेंटल पर लेकर उन्हें हड़पने का काम करता था। 24 जनवरी 2025 को एक शिकायत के बाद पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ जांच शुरू की, जिसमें यह पाया गया कि वादी ने अपनी महिन्द्रा थार कार को रेंटल पर जूम एप के जरिए बुक किया था। 23 दिसंबर 2024 को सूर्यकान्त नामक व्यक्ति ने इस कार को बुक किया था, लेकिन कार वापस नहीं की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया। 25 जनवरी 2025 को स्थानीय जानकारी और सर्विलांस की मदद से बिसरख पुलिस ने अभियुक्तों को एटीएस गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रशान्त ठाकुर, विनय सिरोही और जतिन वोइश शामिल हैं। इन अभियुक्तों के पास से वादी की महिन्द्रा थार कार यूपी 16 ईएम 2430 बरामद की गई।अभियुक्तों पर पहले भी अन्य आपराधिक मामलों में आरोप लगाए गए हैं। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस सफलता पर पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस टीम की सराहना की है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close