×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

नोएडा में अधिवक्ताओं के धरने पर पहुंची भाकियू लोकशक्ति, सरकार से मांगे मानने की अपील

नोएडा – भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नोएडा सेक्टर-33 स्थित नोएडा बार एसोसिएशन, डीडराइटर्स एवं अधिवक्ताओं द्वारा चल रहे धरने में पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि बार एसोसिएशन सरकार की जनविरोधी एवं तानाशाही कार्यशैली के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल अधिवक्ताओं के अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय व्यवस्था, लोकतंत्र और संविधान की गरिमा की रक्षा का भी प्रश्न है। उन्होंने सरकार से अधिवक्ताओं की सभी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

संगठन के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि यदि आंदोलन की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया तो संगठन व्यापक रणनीति बनाकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों और न्याय की लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

धरने के दौरान डॉ. रोहतास, महेश तंवर, ओमदत्त चौहान, राजकुमार मोनू, हरेन्द्र बैसोया, बबलू यादव, सुधीर ठाकुर, अरुण गौतम, जोगेंद्र चपराना, विजयपाल भाटी, सुनील बैसोया, दीपक प्रजापति, महेश बैसोया, हरि अवाना, मनोज शर्मा, अरविंद गौतम, महरदीन, जय सिंह, शफीक, प्रवीन चौहान, नरेश शर्मा, कुलदीप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close