crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

कालाधंधाः अवैध रूप से चल रहा था कैसिनो, जुआ खेलते दस गिरफ्तार

पुलिस ने कैसिनो टेबल, ताश की गड्डियां, अंग्रेजी शराब, हजारों कॉइन और नगद रुपये बरामद किए

ग्रेटर नोएडा।थाना बिसरख क्षेत्र में विदेशों की तर्ज पर एक फ्लैट में अवैध रूप से कैसिनो चल रहा था। पुलिस ने यहां जुआ खेलते दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। यहां अवैध रूप से चल रहे कैसिनो में जुआ खेलने के लिए दिल्ली से भी लोग आते थे। इनमें धनाढ्य वर्ग के लोग शामिल हैं।

चार महिलाओं समेत दस गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 8 जुलाई को थाना बिसरख की पुलिस ने साया जॉन में अवैध रूप से कैसिनो चल रहा था। यहां जुआ खेलने के आरोप में चार महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके नाम तरुण प्रताप, रवि, शोभित कुमार, शिव भगवान, रितिक, विभोर शर्मा, रिया पत्नी रवि, चीजा खडका पुत्री बल बहादुर खडका, शिवा थापा पुत्री बल बहादुर थापा, सुनीता आले पुत्री बुद्धालामा को साया जोन सोसायटी गौर सिटी फर्स्ट क्षेत्र से फ्लैट 2018 से गिरफ्तार किया है।

कैसिनो टेबल समेत नगदी बरामद

पुलिस ने बताया कि कैसिनो के जरिये जुआ खेलते जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके कब्जे से एक लाख रूपये नकद, कैसिनो टेबल से तथा तीन ताश की गड्डी, 3145 कॉइन, दो कैसिनो टेबल जुए की फड़, चार डीलर बटन, दो अंग्रेजी शराब की बोतल वैलेंटाइंस बरामद हुई है।

जुआ अधिनिमयम के तहत केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि इस मामले में थाना हाजा में मुकदमा अपराध संख्या 423 / 22 धारा 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गाजियाबाद, दिल्ली से आते थे जुआ खेलने

पुलिस ने बताया कि तरुण प्रताप सिहं निवासी फ्लैट नं0 ई 2018 साया जोन गौर सिटी-1 थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर मूल पता जी 264 सेक्टर 23 संजय नगर थाना बापूधाम जिला गाजियाबाद, रवि निवासी ग्राम व थाना बिसवां जिला सीतापुर हाल पता भट्टा नं0 05 गढी कालौनी लाल मंगतराम कालेज के पीछे थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद,

शोभित कुमार ग्राम व थाना बिसवां जिला सीतापुर हाल पता भट्टा नं0 05 गढी कालौनी लाल मगंतराम कालेज के पीछे थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद के निवासी हैं।

शिव भगवान नि0 ग्राम व थाना बिसवां जिला सीतापुर हाल पता भट्टा नं0 05 गढी कालौनी लाल मगंतराम कालेज के पीछे थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद, रितिक नि0 भट्टा नं0 05 गढी कालौनी लाल मगंतराम कालेज के पीछे थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद, विभोर शर्मा भवन बहादुरनगर थाना बीबीनगर जिला बुलन्दशहर हाल पता सैक्टर 23 संजयनगर थाना बापुधाम जिला गाजियाबाद के निवासी हैं

गिफ्तार महिलाएं नेपाल की मूल निवासी

इनके अलावा  रिया रवि की पत्नी है। वह चन्द्रविहार विकासपुरी नई दिल्ली से कैसिनो में आती थी। वह मूल रूप से गोरी घाट काठमान्डू नेपाल की  निवासी है। चीजा खडका के 56 फतेहनगर सुभाष नगर नई दिल्ली से आती थी। वह मूल रूप से ग्राम डुमराची थाना सुनसरी जिला सुनसरी नेपाल की निवासी है।

शिवा थापा भी के 56 फतेहनगर सुभाष नगर नई दिल्ली से आती थी। वह मूल रूप से ग्राम लमजुंग थाना बेसी शहर काठमान्डू नेपाल की निवासी है। सुनीता आले भी नई दिल्ली के सी 8 हरिनगर थाना हरिनगर से आती थी। वह भी मूल रूप से गांव पदम पुखरी थाना हिटोडा जिला मकवानपुर नेपाल की निवासी है।

दो फरार हो गए

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके अलावा सुदीप यादव निवासी हरसाव गाजियाबाद और सुनील त्यागी निवासी मोर्टी गाजियाबाद मौके से फरार हो गए। इनकी तलाश जारी है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close