crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड सीओ के बेटे ने की चौकीदार की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ग्रेटर नोएडा में जेपी अमन के पास हुई बुजुर्ग की हत्या का नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने आरोपी को देर रात निकलने पर टोका था। उसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच आरोपी ने चाकू और पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

बता दें कि, दो दिन पहले सेक्टर-150 जेपी अमन के साथ कौडली गांव जाने वाले रास्ते पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ था। शव पर चोटों के निशान मिले थे। जिसके आधार पर पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही थी। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग नंदराम की हत्या के मामले में शाश्वत सिंह को गिरफ्तार किया है। वह जेपी अमन सोसाइटी का रहने वाला है। सोसाइटी में तैनात चौकीदार नंदराम रात में अक्सर निकलते समय शाश्वत सिंह को टोका दिया करता था।

वह देर रात अक्सर घर से घूमने के लिए निकलता था। उस दिन वह घूमने के लिए निकला था, उसी दौरान शाश्वत ने उन्हें टोक दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में आरोपी ने पत्थर मार दिया। जब भी उसकी मौत नहीं हुई तो चाकू से हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। शाश्वत सिंह खुद एक कंसलटेंसी कंपनी का मालिक है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close