उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

फ्लैटों की रजिस्ट्री का मामलाः नेफोमा पदाधिकारियों को विधायक ने भरोसा दिलाया

कहा, उच्च स्तर पर रखेंगे इस मामले को, जल्दी ही समस्याओं का कराएंगे समाधान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। नोएडा के विधायक एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्लैट बॉयर्स एसोसिएशन (नेफोमा) के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि वे उनकी समस्याओं को उच्च स्तर पर रखेंगे और उनका समाधान कराएंगे।

क्या है मामला

दरअसल, नेफोमा के पदाधिकारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्लैट बॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अन्नू खान के नेतृत्व में उप्र प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह से मिले थे। उन्होंने उनके साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विधायक को बताया कि उनके   फ्लैटों की अब तक रजिस्ट्री उनके नाम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों फ्लैट हैं जिनकी रजिस्ट्री उनके नाम नहीं हुई है। इससे वहां के निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

12 वर्षों से लड़ रहे लड़ाई

नेफोमा के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या इस वक्त हजारों फ्लैटों के निवासियों की अब तक उनके नाम रजिस्ट्री नहीं होना है। वे पिछले 12 वर्षों से इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं। बिल्डर ने किसी तरह से उनको फ्लैट का पजेशन तो दे दिया लेकिन फ्लैट की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कराई है। इससे वे फ्लैटों के मालिकाना हक से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी फरियाद लेकर हर जगह गए वे अब भी धक्के खा रहे हैं। धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण दफ्तर के चक्कर पर चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विधायक ने दिलाया भरोसा

विधायक विधायक पंकज सिंह ने नेफोमा पदाधिकारियों को आश्वस्त किया की उच्च स्तर पर वे इस समस्या को रखकर निदान कराएंगे। हमारी सरकार जब से बनी है फ्लैटों के निवासियों को हक़ दिलाने के लिए कार्य कर रही है।

बैठक में ये लोग भी थे शामिल

पंकज सिंह के साथ आज शनिवार को हुई बैठक में नेफोमा की ओर से उमेश सिंह, किशोर कुमार, नितिन राणा, आशीष बंसल आदि भी शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close