उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मेरठ

Meerut news : बहन की डोली से पहले उठी भाईयों की अर्थी, सड़क हादसे में गई दोनों की जान, बहन की सगाई करके लौट रहे थे घर

Meerut News : मेरठ-बदायूं हाईवे मार्ग पर शनिवार देर शाम शिकारपुर के कैलावन पथवारी मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। गैस सिलेंडर से भरे हुए ट्रक ने बाइक सवारों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अभय पुत्र विनोद निवासी कैलावन उम्र 18 वर्ष दुष्यन्त पुत्र सोनू निवासी कैलावन उम्र 19 वर्ष मोटरसाइकिल से गांव चित्सौन से बहन की सगाई करके वापस घर लौट रहे थे। अचानक एचपी गैस सिलेंडर से भरे हुए ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर मौत हो गई। जिसकी खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष सलैमपुर पम्मी चौधरी ने बताया है कि एक्सीडेंट में दोनों की मौत हो गई है। परिजनों ने ट्रक चालाक के खिलाफ तहरीर दे दी है। उधर दोंनो युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close