×
उत्तर प्रदेश

Bulandshahr: ऐसी नहीं देखी होंगी गाय, घर की तीसरी मंजिल पर रहती है और देती है इतना दूध

बुलंदशहर की अंबा कॉलोनी निवासी शिवकुमार गुप्ता को गाय पालने के शौकीन है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक गौ सेवक ने अजब गजब कारनामा कर दिखाया है। उसने अपने घर की तीसरी मंजिल पर दो लीटर दूध देने वाली लाखों की कीमत की पुंगनूर नस्ल की दो गाय पाल रहे है। साथ ही आॅगेर्निक खेती कर उनके लिए चारा भी उगा रहे है।

बुलंदशहर की अंबा कॉलोनी निवासी शिवकुमार गुप्ता को गाय पालने के शौकीन है। वह पहले अपने गांव में गाय की सेवा करते थे। उसके बाद शहर में आकर बसे तो पशु पालने के लिए जगह नहीं मिली। लेकिन उन्होंने इसका तोड़ निकाल लिया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो देखी जिसमें छोटी-छोटी गाय दिखाई गई। उन्होंने वीडियो से गाय की नस्ल की जानकारी ली और आंध्र प्रदेश से गाय खरीद लाए। जिनकी कीमत चाल लाख से अधिक है। अपने घर की तीसरी मंजिल पर गौशाला बना डाली।

उनका पूरा परिवार गौसेवा करता हैं। खास बात यह है कि दो फीट की यह दोनों गाय 4 से 5 किलो चारा खाती है। उनके लिए ऊपर छत पर ही खाने रहने की व्यवस्था की गई है। साथ ही उपपरिषद की खेती पर गायों के लिए हरा चारा बोते है। उसमें खाद के रुप में गाय के गोबर का ही खाद डाला जाता है। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि गांव में पहले से गाय पाला करते थे। साथ ही उनकी सेवा भी करते थे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close