crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दबंगईः युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का विडियो तेजी से हो रहा है वायरल, आखिर कहां का है यह मामला

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के गांव हजरतपुर बाजिदपुर में कई लोगों ने एक युवक को बुरी तरह से पीटा। युवक की पिटाई का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक की शिकायत और वायरल विडियो के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला

सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में नोएडा के थाना सेक्टर 63 के गांव हजरतपुर बाजिदपुर में सड़क पर कई लोग एक युवक को लात, घूसों और लाठी-डंडों से पीटते हुए दिख रहे हैं। युवती की पिटाई इतनी तेजी से हो रही है कि वह अपने बचाव में कुछ नहीं कर पा रहा है। कई लोग ऊंचे आवाज में युवक को पीटने के लिए भीड़ को उकसा रहे हैं।

पुलिस विडियो की जांच में जुटी

थाना सेक्टर 63 नोएडा की पुलिस ने वायरल विडियो को गंभीरता से लिया है। उसने विडियो की प्रारंभिक जांच में तीन लोगों की पहचान कर हिरासत में लिया है। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने भी अपनी बेरहमी से पिटाई की शिकायत पुलिस से की है। युवक की क्यों पिटाई हुई इस मामले की भी पुलिस जांच कर रही है। जिस युवक की पिटाई हो रही है उसका नाम भोला बताया गया है। पुलिस का कहना है कि तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं अन्य की पहचान की जा रही है। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close