उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

अभियानः सपा की सैकड़ों लोंगो ने ली सदस्यता

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी कार्यकर्ता कर रहे काम

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्य बनाओ अभियान के तहत रविवार को पार्टी के गांव तिलपता में सदस्य बनाओ अभियान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का संयोजन मिंटी खारी ने किया। गांव चिटैहरा में नीरज भाटी, मनोज भाटी, संजय भाटी एवं  हरेन्द्र भाटी के संयोजन में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत  सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि सदस्यता अभियान के जरिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव हर मोहल्ले हर गली में पहुंचकर लोगों पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़ने के लिए हर वर्ग के व्यक्ति उत्सुक हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोग प्रतिदिन पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। इस दौरान पार्टी की नीतियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस मौके मुख्य रूप से सुधीर भाटी, नीरज भाटी एडवोकेट, मिंटी खारी, मनोज भाटी, इस्लामुद्दीन मलिक, सत्येंद्र खारी हरेंद्र भाटी, हरीश खारी, संजय भाटी रविंद्र आदि मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close