उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

तहसील संपूर्ण समाधान दिवसः तीनों तहसीलों में 144 शिकायतें आईं, 11 का निवारण

जिलाधिकारी ने दादरी तहसील में सुनीं लोगों समस्याएं व शिकायतें, अधिकारियों को दिए कई निर्देश, कहा संतोषजनक हल निकालें

ग्रेटर नोएडा। आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों तहसीलों सदर, जेवर और दादरी ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दादरी तहसील में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण के आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

144 शिकायतों में से 11 का निवारण

जिले की तीनों तहसीलों में कुल 144 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 11 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों ने मौके पर कर दिया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। उन्होंने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 82 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित आईं। इनमें संबंधित विभागीय अधिकारियों ने 8 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही कर दिया।

अधिकारियों को दिए निर्देश

इस अवसर पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतें एवं समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज हो रही हैं सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं। इससे इसे संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। इसलिए सभी अधिकारी दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित लेखपालों को निर्देश दिए कि वे पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जिन भूमि पर अवैध कब्जे हैं, उन्हें तत्काल मुक्त कराएं। लेखपाल अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करें और यदि उनको लगता है कि किन्ही दो पक्षों में भूमि को लेकर विवाद हो सकता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस एवं अपने उच्चाधिकारियों को दें। इससे विवाद से पहले ही प्रकरण का निस्तारण कराया जा सकेगा।

ये अधिकारी थे मौजूद

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दादरी आलोक कुमार गुप्ता, एसीपी सार्थक सैंगर, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

तहसील परिसर का निरीक्षण

जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने के बाद तहसील दादरी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित पटलों पर राजस्व अभिलेख, पत्रावली पंजिका आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुदृढ़ एवं लम्बित प्रकरण का निस्तारण तत्काल करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले लोगों से मृदु व्यवहार करें। मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

उड़द बीज के मिनी कीट बांटे

इस अवसर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन योजना के तहत 10 किसानों को उड़द के बीज की मिनीकिट भी बांटे।

सदर तहसील में चार शिकायतें आईं

सदर तहसील में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर चार शिकायतें आईं।

जेवर में 58 शिकायतों में तीन का निस्तारण

जेवर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर 58 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई। इनमे से 3 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close