×
उत्तर प्रदेशनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

चंद्रयान -3 ने चांद की भेजी अद्भुत PHOTOS, ISRO ने बताया अभी तक सारा सिस्टम सही काम कर रहा है

नोएडा : भारत का मूल मिशन यानी चंद्रयान-3 लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय के अनुसार यानी शाम 6:04 पर चंद्रमा पर लैंड करेगा । मंगलवार (22 अगस्त) को ISRO ने जानकारी दी है कि अभी तक सारे सिस्टम को समय-समय पर चेक किया जा रहा है और सभी सिस्टम अभी तक सही काम कर रहे हैं। इसके साथ ही इसरो ने चांद की नई तस्वीर भी शेयर की हैं, जो चंद्रयान-3 ने क्लिक किया है । चंद्रयान ने 70 किलोमीटर की दूरी से लैंडर पोजीशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) की मदद से तस्वीर खींची है। चंद्रयान तीन फिलहाल चांद पर लैंडिंग के लिए सटीक जगह ढूंढ रहा है। इसे 25 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंड किया जाएगा।

लैंडिंग के आखिर 15 मिनट होंगे बड़े मुश्किल

देशभर में चंद्रयान को लेकर काफी एक्साइटमेंट है, हर कोई इसकी सफलता का साक्षी बनना चाहता है । इसके लिए जगह-जगह हवन और पूजाएं हो रही हैं।
चंद्रयान तीन के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगेंगे । इस ड्यूरेशन को ’15 मिनट ऑफ टेरर’ यानी खौफ के 15 मिनट कहा जा रहा है । अगर भारत चंद्रयान तीन मिशन में सक्सेसफुल होता है तो वह चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान का दूसरा और फाइनल डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेशन रविवार रात 1:50 पर पूरा हुआ था, इसके बाद लैडर ने चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम 134 किलोमीटर रह गई थी।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close