crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टबुलंदशहरलखनऊ

फर्जी विधायकः बुलंदशहर जिले की डिबाई थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया फर्जी विधायक

खुद को बिल्सी क्षेत्र का भाजपा विधायक बताकर शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर गांठता था रोब, अवैध काम कराने के नाम पर करता वसूली

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के डिबाई थाने की पुलिस ने एक फर्जी विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी पहचान संजय ओझा के रूप में हुई है। इससे पहले हमीरपुर जिले में भी एक फर्जी विधायक पकड़ा जा चुका है। वह भाजपा का झंडा और खुद को भाजपा का विधायक बताकर अवैध धन की वसूली करता था।

अधिकारियों पर गांठता था रोब   

बुलंदशहर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय ओझा खुद को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का भाजपा का विधायक बताता था। यही नहीं वह पुलिस महानिदेश, गृह सचिव, जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर अवैध काम करने की सिफारिस तो करता ही था, काम कराने के नाम पर अवैध रूप से धन की वसूली करता था।

ऐसे खुला मामला

पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पुलिस से बर्खास्त एक सिपाही खुद को सैन्य अधिकारी बताकर लोगों से वसूली करता था। इसकी जब लोगों ने शिकायत की तो पुलिस जांच में मामला खुल गया। पुलिस ने उस फर्जी सैन्य अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। इसी सूत्र ने बताया कि उस कथित सैन्य अधिकारी को पुलिस और मुकदमें से बचाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की उससे वसूली कर ली थी। लेकिन जब उसका काम नहीं हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच की तो सारा मामला खुल गया।

मोबाइल फोन को सर्विलांग पर लिया

चूंकि मामला सत्ता पक्ष के कथित विधायक का था, इसलिए पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही थी। पुलिस ने गोपनीय तरीके से संजय ओझा का मोबाइल फोन सर्विलांग पर लगाकर उसकी निगरानी करनी शुरू कर दी। इससे मामला पूरी तरह से खुल गया। तब पुलिस ने संजय ओझा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस संजय ओझा को गिरफ्तार करने के साथ ही उससे लंबी पूछताछ कर रही है। पूछ यह जानने को उत्सुक है कि वह अब तक कितने लोगों को ठग चुका है। कितने लोगों से कितनी-कितनी राशि वसूल चुका है। वह कब से खुद को विधायक (फर्जी) बनकर लोगों को ठगने का काम कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज उसे अपनी हिरासत में रखा है। सोमवार को उसे अदालत में पुलिस पेश करेगी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close