×
Uncategorized

Noida: शेल कंपनी बनाकर की गई करोड़ों की ठगी, साइबर पुलिस की गिरफ्तर में आए तीन आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस के गिरफ्त में खड़े अविनाश झा, हिमांशु कुमार और जितेंद्र दहिया उर्फ आशु को सेक्टर-44 के पास से टेक्निकल इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी कंपनियां बनाकर देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने सेक्टर-44 से गिरफ्तार किया है। ये ठग फर्जी कंपनियों के नाम पर करंट बैंक अकाउंट खुलवाते थे और फिर उसमें ठगी की रकम मंगवाकर लोगों को चूना लगाते थे। इनके खातों से करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है।

पुलिस के गिरफ्त में खड़े अविनाश झा, हिमांशु कुमार और जितेंद्र दहिया उर्फ आशु को सेक्टर-44 के पास से टेक्निकल इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि इन आरोपियों ने कागजों पर फर्जी कंपनियां खड़ी कर रखी थीं। इन शेल कंपनियों के नाम पर बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाए जाते थे। देश भर में भोले-भाले लोगों से जो साइबर ठगी की जाती थी, उस रकम को इन्हीं फर्जी खातों में मंगाया जाता था। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से पैसों को आगे ट्रांसफर कर दिया जाता था, ताकि वो पैसा वैध यानी लीगल दिखाई दे। जांच में इन खातों में करोड़ों रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिला है।

यह गैंग दिल्ली-एनसीआर तक ही नहीं फैला था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत देश के कई अन्य राज्यों में भी साइबर धोखाधड़ी की गंभीर शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल 5 मोबाइल फोन, नकदी, फर्जी कंपनियों की मोहरें और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। नोएडा के साइबर क्राइम थाने में इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस सिंडिकेट में बैंकों के कौन से लोग शामिल थे और इनके तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close