उत्तर प्रदेशनोएडा

Noida: अखिलेश यादव के करीबी रहे सपा के विधायक और दिग्गज नेता का मेदांता अस्पताल में निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गैसड़ी विधानसभा से सपा के विधायक शिव प्रताप यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में लिखा, उत्तर प्रदेश के गैंसड़ी विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। उल्लेखनीय है कि शिव प्रताप यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ शिव प्रताप यादव  का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। यादव चार बार विधायक और सपा सरकारों में दो बार मंत्री रह चुके थे। सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शोक जताया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डॉ यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यादव सपा के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया श्एक्सश् पर लिखा पोस्ट किया श्बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉण् शिव प्रताप यादव का निधनए अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि!श्

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close