Noida: लव मैरिज के आठ माह बाद ही पति ने की आत्महत्या, होश उड़ा देगी पत्नी की बेवफाई की रौंगटे भरी कहानी
मूलरूप से कानपुर देहात का रहने वाला अजय सिंह मिल्क लच्छी गांव में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था।

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के मिल्क लच्छी गांव में मंगलवार को 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और उसे अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। युवक ने फंदा लगाने की घटना का वीडियो भी बनाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक का मोबाइल भी साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कानपुर देहात का रहने वाला अजय सिंह मिल्क लच्छी गांव में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। मंगलवार को उसने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया। दोनों ने नौ फरवरी 2026 को ही प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसकी पत्नी कथित तौर पर दूसरे युवकों से फोन पर बातचीत करती थी।
अजय ने वीडियो में कहा कि उसने पत्नी की कॉल हिस्ट्री भी देखी थी। जब उसने पत्नी से दूसरे युवकों से बातचीत नहीं करने के लिए कहा तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। युवक का आरोप है कि पत्नी उसके साथ गाली-गलौज करती थी। इन परिस्थितियों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। वीडियो में उसने बताया कि उसकी पत्नी कई युवकों से बातचीत करती थी। मना करने पर उसे धमकियां जाती थी।
पुलिस के अनुसार, युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद फंदा लगाने की घटना का भी वीडियो बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की शिकायत मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही युवक और उसकी पत्नी के बीच हुए विवाद, कॉल हिस्ट्री तथा वीडियो की भी जांच की जाएगी।




