उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

समापनः रैली में शामिल लोगों का जगह—जगह पर लोगों के साथ ही पुलिस कर्मियों ने किया स्वागत

नवरात्र पर निकाली गई महिला सशक्तिकरण रैली का हुआ आगाज की तरह ही हुआ भव्य समापन

नोएडा। नवरात्र के अवसर पर पूरब- पश्चिम मार्ग पर निकली महिला सशक्तिकरण रैली का आज बुधवार को समापन हो गया। यह रैली नवरात्र के पहले दिन 22 मार्च को मिर्जापुर जिले के विध्यांचल धाम से शुरू शुरू की गई थी। रैली कल मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में प्रवेश की जहां बार्डर पर ही रैली में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया था। आज बुधवार को पुलिस लाइन में इसका समापन हुआ।

विभिन्न स्थानों पर घूमी रैली

महिला सशक्तिकरण रैली आज बुधवार को सुबह 10 बजे से पुलिस लाइन सूरजपुर से होते हुए तीनों जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों सरीन फार्म, दुर्गा टाकीज, एलजी गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, तिलपता, जेपी स्टेडियम गौर सिटी, किसान चौक, सेक्टर 70 तिराहा, थाना फेस-3 के सामने से, बॉटेनिकल गार्डेन, सेक्टर 37 होते हुए नोएडा जोन के अन्य स्थानों का भ्रमण करते हुए 62 चिन्हित स्थानों से होते हुए शाम को करीब 5 बजे वापस पुलिस लाइन सूरजपुर पहुंची। यह रैली का भव्य समापन हुआ।

प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने महिला सशक्तिकरण  समापन समारोह के संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाज में विभिन्न प्रकार से अपना योगदान दे रही महिला कर्मचारियों जैसे, डॉक्टर,आशा वर्कर, सफाई कर्मी आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पुलिस ने पुष्प वर्षा कर किया था स्वागत

इससे पहले मंगलवार को महिला सशक्तिकरण रैली के कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रवेश के दौरान, रैली का जेवर टोल पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह सहित पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विशाल पांडेय, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार, एसीपी महिला सुरक्षा वर्णिका सिंह, थाना प्रभारी जेवर मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह सहित अन्य पुलिस बल ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close