नोएडा में कांग्रेस नेता शाहबुद्दीन हाउस अरेस्ट, पुलिस कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा के पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन नोएडा ने पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना और जनहित के मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।
शाहबुद्दीन के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-5, थाना फेस-1 क्षेत्र में झुंडपुरा चौकी और सेक्टर-11 क्षेत्र की पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने वालों को रोके जाने पर आपत्ति जताई।
शाहबुद्दीन ने कहा कि वह जनता के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते रहेंगे। उन्होंने संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।
शाहबुद्दीन नोएडा उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। पुलिस की कार्रवाई के कारणों को लेकर फिलहाल आधिकारिक पक्ष की पुष्टि नहीं हुई है।




