×
Uncategorized

Noida: गोवर्धन पूजा पर पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट, कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

सचिन पायलट के गांव पहुंचने पर स्व. राजेश पायलट गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गोवर्धन पूजा के अवसर पर सोमवार को अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने परिवारजनों और ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज से गोवर्धन पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सचिन पायलट के गांव पहुंचने पर स्व. राजेश पायलट गोलचक्कर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य संदीप नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि सचिन पायलट का प्रत्येक वर्ष गोवर्धन पूजा पर अपने पैतृक गांव आना अपनी जन्मभूमि और पारिवारिक परंपराओं के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है। स्व. राजेश पायलट का इस क्षेत्र के किसानों और आम लोगों से गहरा रिश्ता रहा है। सचिन पायलट उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य संदीप नागर ने कहा कि स्व. राजेश पायलट की स्मृतियां आज भी क्षेत्र के लोगों के दिलों में जीवित हैं। सचिन पायलट का गांव से निरंतर जुड़ाव क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और आत्मीयता का विषय है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close